स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार में नौवीं कक्षा के छात्र ने पंखे पर रस्सी से फंदा लगाकर किया सुसाइड

 Class 9 student commits suicide by hanging in Hisar



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़। हिसार के मोरी गेट के पास नौवीं कक्षा के छात्र ने अज्ञात परिस्थितियों में अपने घर के कमरे मे फंदा लगाकर शनिवार को खुदकुशी करने का मामला संज्ञान में आया है। बताया जा रहा है कि छात्र पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने छात्र के दादा के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर स्वजन के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। 





पुलिस के अनुसार मोरी गेट निवासी संजय कुमार पिछले काफी समय से दुबई में है। संजय की एक बेटी और एक बेटा है। उनका 14 वर्षीय बेटा ध्रुव नौवीं कक्षा में न्यू यशोदा स्कूल में पढ़ता था । ध्रुव की मां संतोष की तबीयत ठीक नहीं थी तो वह दवा लेकर अपने मायके चली गई थी।  ध्रुव और उसकी बहन दोनों दादा-दादी के पास रह रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ध्रुव मकान में पहली मंजिल में बने कमरे में गया था। काफी देर तक जब वो वापस नहीं आया तो उसका दादा लीलूराम ऊपर गया तो उसे कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने कई आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद खिड़की से देखने पर पता चला कि ध्रुव फंदे पर लटका था। इसके बाद आसपास के लोगों की सहायता से कमरे का दरवाजा तोड़कर उसे फंदे से उतारकर अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पड़ाव चौकी इंचार्ज मनोज मौके पर पहुंचे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |