स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के गांव में पंचायत में बवाल, गला दबाकर दी जान से मारने की धमकी

 

Ruckus in Panchayat in Dahima village of Hisar district

खेत में पानी की नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हिसार : जिले के गांव दाहिमा में खेतों में पानी की नाली को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जब इस विवाद का समाधान करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई गई तो पंचायत में भी दोनों पक्ष भीड़ गए और दूसरे पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर गला दबाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक दोनों पक्षों में कोई फैसला नहीं हो पाया है।

 

गांव दाहिमा निवासी अजीत ने बताया कि गांव के ही प्रताप व अनूप के बीच खेत में पानी की नाली को लेकर झगड़ा चल रहा है। इस झगड़े को सुलझाने के लिए गांव के सरपंच की उपस्थिति में पंचायत बुलाई गई थी। जिसमें गांव के पूर्व सरपंच सहित अन्य मौजिज लोग उपस्थित थे। पंचायत में ही प्रताप और अनूप दोनों भाई इसी विवाद को लेकर आपस में भीड़ गए। वहां पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को अलग थलग किया। ग्रामीण नहीं चाहते की छोटी मोटी बातों को लेकर गांव में कोई बड़ा विवाद खड़ा हो और इसी को लेकर वो इस झगड़े को भी भाईचारे की पंचायत में ही सुलझाने का प्रयास करते रहे। लेकिन दोनों ने ही पंचायत की बातों को अनसुना कर दिया।

 

 

अजीत ने आरोप लगाते हुए कहा कि वो पंचायत में अपनी बात रखकर दोनों को समझाने का प्रयास कर रहा था तो अनूप व उसके पिता चत्तर सिंह ने पंचायत के बीच में ही उसका गला पकडक़र दबाने का प्रयास कर उसके साथ हाथापाई की। अजीत ने आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने उसके साथ मारपीट कर उसका गला दबाया और जान से मारने की धमकी दी।

 

वहीं अनूप पक्ष ने बताया कि पंचायत में मामूली कहासुनी हुई थी। हाथापाई की कोई बात नहीं हुई। उनके ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं वो सब निराधार हैं। जबकि पंचायत का फैसला वो तो मानने के लिए तैयार थे। लेकिन पंचायत के बीच में ही अजीत उनसे उलझ गया ताकि वो उन पर झूठे आरोप लगा सके।

 

पंचायत में ये रहे मौजूद :

पंचायत में पूर्व सरपंच संदीप चौधरी, पूर्व पंच जगबीर, मनदीप, फकीर चंद, रघूबीर सिंह, बदलू राम, विजय, सतीश, बलजीत समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |