स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

काम करने की दिशा में आगे नहीं बढ़े जीएम, यूनियनों ने किया चक्का जाम | Roadways unions blocked the road

 Roadways unions blocked the road in Hisar : 

-एसडीएम एवं डीएसपी की मध्यस्थता से खोला जाम, 17 तक का दिया आश्वासन-

-तय अवधि में लंबित कार्य न होने पर 18 को एक दिन की हड़ताल की चेतावनी-


Hisar : रोडवेज में चक्का जाम के दौेरान नारेबाजी करते कर्मचारी।
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़। 
हिसार : रोडवेज महाप्रबंधक पर तानाशाही बरतने एवं कर्मचारियों के लंबित कार्य न करने के विरोधस्वरूप सांझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों ने अपनी पूर्व घोषणा को सिरे चढ़ाते हुए हिसार डिपो में चक्का जाम कर दिया। लगभग दो घंटे चले चक्का जाम के दौरान एसडीएम जयबीर यादव एवं डीएसपी सत्यपाल यादव की मध्यस्थता से बातचीत हुई, जिसमें 17 अक्टूबर तक लंबित कार्य करने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया गया। यूनियनों ने चेताया है कि यदि इस अवधि में कार्य नहीं हुए तो 18 अक्टूबर को एक दिन की हड़ताल की जाएगी।



Hisar : रोडवेज में चक्का जाम के दौेरान नारेबाजी करते कर्मचारी।


इससे पहले दो घंटा चक्का जाम की चेतावनी को देखते हुए डिपो महाप्रबंधक ने सांझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों से मंगलवार शाम को बातचीत भी की लेकिन वो सिरे नहीं चढ़ पाई। यूनियनों का चक्का जाम के प्रति अड़िग रुख देखकर महाप्रबंधक ने बुधवार सुबह फिर वार्ता का निमंत्रण दिया। इस बार सांझा मोर्चा की राज्य कमेटी के नेताओं ने जीएम से बातचीत की लेकिन मांगों के समाधान की दिशा में जीएम आगे नहीं बढ़ पाए, जिस पर यूनियनों ने 10 बजे चक्का जाम कर दिया। कुछ देर चले चक्का जाम के बाद डीएसपी सत्यपाल यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे और यूनियनों को जीएम से बातचीत करवाने का आश्वासन दिया लेकिन यूनियनों ने कहा कि वे किसी प्रशासनिक अधिकारी से ही बातचीत करेंगे। इसके बाद एसडीएम जयबीर यादव मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से बातचीत करते हुए चक्का जाम खोलने की अपील की। एसडीएम की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में बातचीत हुई, एसडीएम ने भी माना कि मांगे एवं समस्याएं जायज है। इस पर एसडीएम ने यूनियनों को चक्का जाम खोलने की अपील करते हुए आश्वासन दिया कि वे अपनी देखरेख में इनका समाधान करवाएंगे। इस पर यूनियनों ने कहा कि 17 अक्टूबर तक यदि उनकी मांगों एवं समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो 18 अक्टूबर को एक दिन की हड़ताल की जाएगी।




इस अवसर पर सांझा मोर्चा राज्य कमेटी से आजाद गिल, जगदीप लाठर, विनोद शर्मा, जयवीर घणघस, इंदर सिंह बधाना, वीरेंद्र सिंह सिंगरोहा, रमेश श्योकंद, अमित महाराणा, श्रीभगवान लाठर, चमन लाल स्वामी, कुलदीप पाबड़ा, सुभाष बिश्नोई, हर्ष डारा, हिम्मत राणा, दीपक बल्हारा, बलदेव मामू माजरा, अनिल गौतम, मायाराम, शमशेर सिंह एवं जिला एवं डिपो के पूर्व में रहे वरिष्ठ पदाधिकारी राजपाल नैन, महावीर फौजी, सुरेंद्र मान, राजवीर सिंधु, देशराज वर्मा,सहित हिसार डिपो एवं हांसी सब डिपो के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |