फैक्टरी के अकाउंटेंट ने मालिक को दो करोड़ का चूना लगाकर हुआ फरार
Sirsa Haryana News : Factory accountant absconds after defrauding the owner of Rs 2 crore
- अकाउंटेंट ने अपने सेविंग अकाउंट में ऑनलाइन ट्रांसफर की राशि
तहलका न्यूज/ रवि कुमारसिरसा : ऐलनाबाद में एक कॉटन फैक्टरी का अकाउंटेंट फैक्टरी मालिक को दो करोड़ का चुना लगाकर फरार हो गया। जब फैक्टरी मालिक ने रिटर्न भरवाने के लिए अकाउंटेंट से दस्तावेज मांगे, तब उसे मामले की जानकारी मिली। अकाउंटेंट ने अपने सेविंग अकाउंट में ही ऑनलाइन राशि ट्रांसफर कर रखी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ गवन करने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में फैक्टरी संचालक रवि प्रकाश ने बताया कि उसकी ऐलनाबाद में नोहर रोड पर श्री सुरजाराम कॉटन फैक्टरी है। फैक्टरी में गांव बड़ी ममेरां निवासी पुष्कर दत्त पिछले 10 वर्ष से मुख्य अकाउंटेंट का काम कर रहा था। फैक्टरी का पूरा हिसाब किताब और नेट बैंकिंग के पासवर्ड भी उसके पास थे। उनके अलग-अलग बैंकों में खाते है। पुष्कर दत्त बैंक खातों से थोड़ी-थोड़ी राशि खुद के खाते में ट्रांसफर करता रहा।
शिकायत में बताया कि उनके सीए ने 27 सितंबर को रिटर्न भरवाने के लिए पुष्कर से दस्तावेज मांगे, लेकिन उसने सीए को कोई भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाया। उसी शाम छह बजे दूसरे मुनीम सुनील कुमार को अस्पताल में रिश्तेदार से मिलने गया है की बात कहकर वहां से चला गया। इसके बाद पुष्कर का फोन बंद आया। उसने उसके चाचा के लडक़े जितेंद्र को फोन किया, लेकिन कोई भी सुराग नहीं लगा। अगले दिन उसने खाता चेक किया तो पता लगा कि पुष्कर ने फर्म के खाते से धीरे-धीरे करके करीब दो करोड़ 33 लाख 88 हजार 876 रुपए ट्रांसफर कर लिए हैं। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर ऐलनाबाद पुलिस ने पुष्कर दत्त के खिलाफ धोखाधड़ी किए जाने का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks