स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रशासन के इस कदम से उकलाना क्षेत्र के पशुपालकों में हड़कंप, ये बताई वजह

Panic among the cattle herders of Uklana area

 उपमंडल अधिकारी समेत अनेक अधिकारियों ने क्यों खाली करवाया पशुओं से स्थान?

प्रशासन की मौजूदगी में साधनों में पशु लोड करते हुए


तहलका न्यूज/  जगदीश असीजा

उकलाना :  मंडी एवं बुड्ढा खेड़ा क्षेत्र की जमीन पर पशुओं की  डायरी पर उप मंडल अधिकारी विजया मलिक, नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा ,खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राहुल श्योकंद, नगर पालिका सचिव संदीप कुमार, पंचायत सचिव राजेंद्र कुमार,नगर पालिका लेखाकार अनिल मित्तल, पुलिस से सहायक निरीक्षक मल्ल सिंह सहित प्रशासनिक अमला पहुंचा और पशुओं को उस स्थान से खाली करवा दिया गया। सूत्र बताते हैं कि पशुओं के लिए कोई मंजूरी नहीं थी जिसके लिए उपमंडल अधिकारी ने उनसे दस्तावेज की मांग की लेकिन दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवा पाए जिस कारण उपमंडल अधिकारी ने पुलिस प्रशासन को खाली करने के निर्देश दिए और मौके पर पशुओं को विभिन्न साधनों के माध्यम से लोड करके रवानगी की गई। जबकि मामले में किस प्रकार का था क्या जगह पर कब्जा था या यह पशुओं का कार्य अवैध रूप से यह कार्य हो रहा था। इस बारे से प्रशासन अवगत नहीं की आखिरी स्थान को पशुओं से खाली क्यों करवाया जा रहा है? 


प्रशासन की मौजूदगी में साधनों में पशु लोड करते हुए



जबकि मौके पर पहुंची उपमंडल अधिकारी विजय मलिक से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने  नगर पालिका सचिव को जानकारी देने के लिए कह दिया और गाड़ी में बैठकर नायब तहसीलदार के साथ चली गई। बाद में जब उनसे फोन के माध्यम से भी संपर्क किया गया तो उन्होंने अपना फोन नहीं उठाया। 




जब नगर पालिका सचिव संदीप कुमार से जानकारी लेनी चाहिए तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस विषय की कोई जानकारी नहीं है और उन्हें क्यों बुलाया गया है यह भी उनको जानकारी नहीं मैडम ने बुलाया था और हम यहा पहुंचे है।




फोटो फोटो नंबर उपमंडल अधिकारी तथा अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हुए

 फोटो पुलिस  प्रशासन की मौजूदगी में साधनों में पशु लोड करते हुए

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |