स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में ट्रैक्टर और कार की भीषण टक्कर, छः घायल

Horrific collision between tractor and car in Hansi, six injured

 ट्रैक्टर व कार की टक्कर में 6 लोग घायल



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।

हांसी: हांसी में उमरा रोड पर रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज के पास एक कार और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। जिसके चलते ट्रैक्टर में सवार सभी लोग घायल हो गए, बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर पर 6 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार जैसे ही ट्रैक्टर उमरा रोड पर नहर के पास पहुंचा तो दूसरी तरफ से आ रही गाड़ी में सवार युवकों की ट्रैक्टर से जबरदस्त टक्कर हो गई।




 एक्सीडेंट इतना भयानक था कि गाड़ी का आगे का बंपर और सारे एयरबैग खुल गए और ट्रैक्टर नीचे खाई में जा गिरा, जिसमें ट्रैक्टर पर सवार लोगों को काफी चोटें आईं। सभी घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि गाड़ी में 3 से 4 युवक मौजूद थे, जिन्होंने ड्रिंक की हुई थी। गाड़ी सुबह तक घटना स्थल पर थी। लेकिन कुछ समय पहले गाड़ी को वहां से उठाकर ले गए और ट्रैक्टर अभी भी खाई में पड़ा हुआ है। एक्सीडेंट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |