हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर सड़क हादसा : महिला की मौत, बेटा-बहू घायल | Road accident on Hisar Chandigarh Highway
Road accident on Hisar Chandigarh Highway, accident in Haryana, accident in Hisar accident in national highway, latest news Hisar, Hisar news Today,
ई-रिक्शा में सवार होकर पूजा करने जा रहे थे, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
तहलका न्यूज / हिसार : हिसार चंडीगढ़ हाईवे पर ई-रिक्शा में खेदड़ गांव में पूजा करने जा रहे एक परिवार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में 55 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक महिला के रिश्तेदार शंकर ने बताया कि भोली देवी व उसके परिवार के सदस्य मलिक चौक के पास फाटक के नजदीक रजाई भरने का काम करते हैं। सुबह करीब 7:30 बजे भोली देवी अपने बेटे सुरेंद्र और उसकी पत्नी ज्योति और उसके दोनों बच्चे के साथ ई- रिक्शा करके पूजा करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे महिला को गहरी चोटें आई। सुरेंद्र, ज्योति और ई-रिक्शा चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने केस दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks