हिसार में युवक का अपहरण करने का प्रयास, बीच बचाव करने आए परिजनों पर हमला | Attempt to kidnap young man in Hisar
Attempt to kidnap young man in Hisar, अपहरण का प्रयास, kidnap in Haryana, kidnapping case in Haryana, Haryana kidnapping case, latest news Hisar,
तहलका न्यूज / हिसार :
हिसार में लोहा व्यापारी के भतीजे को घर से बुलाकर कुछ व्यक्तियों ने अपहरण करने का प्रयास किया। घर वालों ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। युवक ने आरोप लगाया कि हमलावर एक स्कूटी व उसके हाथ से मोबाइल फोन छीन ले गए। डीएन कॉलेज हॉस्टल रोड क्षेत्र निवासी अनिल गोयल ने बताया कि उन्होंने ऑटो मार्केट में लोहे की दुकान की हुई है। उनका भतीजा मौलिक देर शाम घर पर था। इस बीच 15 से 20 व्यक्ति घर में घुस आए, जिनमें चार-पांच औरतें भी थी।
उन्होंने बताया कि आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया। वहीं जब भतीजे को दादी, चाची और मैंने छुड़ाने का प्रयास किया तो बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उसे घर से उठा कर ले जाने लगे । लेकिन गली में लोग इकट्ठा होने के कारण वह उसे ले जा नहीं सके। इस दौरान आरोपियों ने मारने की कोशिश की इस पर शोर मचाया तो गली में लोग इकट्ठा हो गए, जिसके कारण आरोपी जान से मारने की धमकी देकर और दादी का फोन और इलेक्ट्रिक स्कूटी उठा ले गए।
परिवार के लोगों ने घायल मौलिक को सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की। इसके पश्चात पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks