स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ब्लड डोनेट करने आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने किया हंगामा

 Young man who came to donate blood died under suspicious circumstances, family members created ruckus/ Rohtak News Today, Rohtak Haryana news,

अस्पताल के बाहर शव रखकर धरने पर बैठे परिजन

तहलका न्यूज/ रोहतक : 

रोहतक स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ब्लड डोनेट करने के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव को अस्पताल के बाहर रखकर जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से इस बारे में पता किया। 





परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डाक्टरों के खिलाफ कारवाई नहीं की जाती है, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। बताया जा रहा है कि गोहाना के गांव मुढलाना निवासी मनीष ने रोहतक में एक प्राइवेट अस्पताल में ब्लड डोनेट किया था, जिसके बाद घर जाकर उसकी तबीयत खराब हो गई। इसके कारण परिवार वालों ने उसे खानपुर के अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां पर मनीष की मौत हो गई। 





परिजन मनीष के शव को लेकर रोहतक पहुंचे और जिस अस्पताल में मनीष ने ब्लड डोनेट किया था, उसके बाहर शव रखकर जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों की लापरवाही के कारण मनीष की मौत हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस बारे में पता किया।





 मनीष मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। समाचार लिखे जाने तक परिजन शव को लेकर अस्पताल के बाहर धरने पर बैठे रहे। परिजनों का कहना है कि जब तक आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कारवाई नहीं होती है, वह शव का अंतिम संस्कार नहीं करेगे। पुलिस भी मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |