ट्राली से सड़क से गिरकर मजदूर की मौत : Sirsa accident case
Sirsa accident case, accident in Haryana, Haryana accident case,
तहलका न्यूज / ओढां, राजू : मंडी कालांवाली में चारे से भरी ट्राली से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। सूचना मिलते ही कालांवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में पुलिस ने इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
जानकारी मुताबिक गांव गंगा निवासी सतनाम सिंह गांव देसुजोधा में किसान लखविंदर सिंह के खेत में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। मंगलवार सुबह लखविंदर सिंह ट्राली में हरी मकई भरकर मंडी कालांवाली में चारे की टाल पर बेचने के लिए जा रहा था।
ट्रैक्टर को लखविंदर चला रहा था जबकि सतनाम सिंह ट्राली के ऊपर बैठा था। बताया जा रहा है कि उक्त लोग जब ट्राली का वजन करवाने के लिए मंडी कालांवाली में धर्मकांटे पर जा रहे थे तो ट्राली पर बैठा सतनाम सिंह अचानक फिसल कर सिर के बल सड़क पर गिर गया। इस दुर्घटना में सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एएसआई भूप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के पिता जरनैल सिंह के बयान पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंप दिया। मृतक सतनाम अविवाहित था ।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks