बरवाला अनाज मंडी में पी.आर. धान की खरीद हुई शुरू | PR Paddy in Barwala grain market procurement started
P R Paddy in Barwala grain market procurement started
- लंबे समय से नहीं हो रही पी.आर. धान की खरीद,
राजेश संदलाना ने किसान व आढ़तियों के साथ मार्केट कमेटी के सैके्रट्री से मिलकर शुरू करवाई धान की खरीद -
![]() |
| राजेश संदलाना किसान व आढ़तियों के साथ बरवाला मार्केट कमेटी सैक्रेट्री से मिलते हुए। |
राजेश संदलाना ने बरवाला सैक्रेटरी के समक्ष किसानों व आढ़तियों की समस्या को जोरदार ढंग से रखा और तुरंत पी.आर. धान की खरीद चालू करने की बात कही जिस पर सैके्रटरी ने तत्काल धान की खरीद शुरू करने के आदेश दे दिए। इसके साथ ही बरवाला मंडी में पी.आर. धान की खरीद की शुरूआत हो गई। संदलाना ने कहा कि सरकार को बहुत पहले ही धान की खरीद शुरू कर देनी चाहिए थी जिससे कि किसानों को दिक्कतों का सामना न करना पड़ता।
संदलाना ने कहा कि प्रदेश की सरकार की न कोई नीति और न ही नीयत। सरकार के तुगलकी फैसलों से जनता परेशान है। किसानों को तो सरकार ने तकलीफें देने के अलावा कुछ नहीं किया। पहले तो बाढ़ ने किसानों की फसलों को तबाह कर दिया उसका मुआवजा भी किसानों को नहीं मिला और अब सरकार धान की खरीद पर रोक लगाकर किसानों के जख्मों पर नमक छिडक़ने जैसा काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान सहित प्रदेश का हर वर्ग सरकार की व्यवस्थाओं से दु:खी है जिसके चलते प्रदेश में भाजपा-जजपा की गठबंधन सरकार अब चंद दिनों की मेहमान है।
चित्र परिचय : राजेश संदलाना किसान व आढ़तियों के साथ बरवाला मार्केट कमेटी सैक्रेट्री से मिलते हुए।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
Thanks