रास्ता पूछने के बहाने तबीजी लूटने के मामले में दो गिरफ्तार
Hisar news Today : Two arrested for robbing amulets on the pretext of asking directions
तहलका न्यूज/ हिसार।
थाना सदर पुलिस ने रास्ता पूछने के बहाने से तबीजी छीनने के मामले में दो आरोपियों श्यामनलाल बास निवासी टिंकू उर्फ रिंकू और एकता नगर निवासी सरोज को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 392 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1087 दिनाक 2.10.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
एएसआई प्रदीप ने बताया कि थाना सदर में गांव जाखोद खेड़ा में एक महिला से एक व्यक्ति और महिला द्वारा जेवरात की लूट होने के बारे सूचना मिली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम को गांव जाखोद खेड़ा निवासी महिला ने शिकायत दे उपरोक्त आरोपी महिला और व्यक्ति को पुलिस के हवाले किया। दी गई शिकायत में उसने बताया कि वह खेत के काम कर रही थी कि एक महिला उसके पास आई और पानी ले लिए पूछा। उस महिला ने सड़क पर खड़े एक मोटरसाइकिल सवार को भी पानी पीने के लिए बुलाया। दोनो खेत में बनी झोपड़ी के पास आए और उन्होंने पिस्तौल और चाकू के बल पर दोनो कानों से बालियां और नोज पिन निकल ली। महिला द्वारा शोर मचाने पर गांव के लोगो ने इन्हे पकड़ लिया।
दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर दोनो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनो आरोपी सहमति संबध में रहते है। वारदात में प्रयोग पिस्तौल नकली था । इन्होंने घर खर्च चलाने के लिए लूट की योजना बना वारदात की। पुलिस ने आरोपियों से कान की बालियां, नोज पिन, नकली पिस्तौल, चाकू और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks