स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार सीआईए पुलिस ने 2 किलोग्राम अफीम सहित कार सवार 3 व्यक्ति गिरफ्तार

 3 persons in car arrested with 2 kg opium in Hisar 



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हिसार : हिसार सीआईए पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चौधरीवास टोल प्लाजा से कार सवार तीन युवकों को काबू कर 2 किलोग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि वो अफीम राजस्थान से खरीद कर लाए थे। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है 

    उप निरीक्षक संदीप ने बताया कि पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर गांव चौधरीवास टोल प्लाजा से बोलरो कार सवार तीन युवकों को काबू किया। नाम पता पूछने पर उन्होंने अपना नाम जाखोद खेड़ा निवासी मनोज, संदीप और आजाद नगर हिसार निवासी संजय बताया। नियमनुसार ड्युटी मजिस्ट्रेट एडीओ कृषि विकास अधिकारी सचिन की मौजुदगी में तलाशी लेने पर संजय के कब्जे से पॉलिथिन की थैली में 500 ग्राम अफीम, संदीप के कब्जे से 1 किलोग्राम अफीम और मनोज कुमार के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद कुल 2 किलोग्राम अफीम और बोलेरो गाड़ी को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त तीनों के खिलाफ थाना आजाद नगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर तीनो को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि तीनों आरोपी बरामद अफीम 1 लाख 60 हजार रुपए के हिसाब जोधपुर से खरीद कर लाए है। आरोपियों से आगामी पूछताछ जारी है ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |