हिसार में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Bike riding youth dies due to car collision in Hisar
तहलका न्यूज।
मंडी आदमपुर : रविवार देर रात्रि भोड़िया विश्नोईयान में कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था मैं उन्हें अग्रोहा मैडीकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दिए बयान में गांव खैरमपुर निवासी 38 वर्षीय विनोद कुमार ने बताया कि वे दो भाई है। रविवार को रात्रि करीब साढ़े 9 बजे उसका छोटा भाई 33 वर्षीय सुरेंद्र अपने दोस्त अनिल कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव भोडिया बिश्नोईयान में होटल पर गए थे। रात्रि करीब साढ़े 12 बजे जब वे वापिसी में जब वे भोडिया बिश्नोईयान के होटल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार सेंट्रो कार ने मोटर साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वे मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गया, जिसके उसके भाई व अनिल को काफी चोटें लगी। एम्बुलैंस उसके भाई सुरेंद्र कुमार व अनिल को अग्रोहा मैडीकल कॉलेज लेकर पहुंची।
सूचना मिलने पर वह भी मैडीकल कॉलेज पहुंचा। जहां चिकित्सकों ने उसके भाई को मृत घोषित कर दिया। मामले के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई विनोद के बयान के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 304ए के तहत मामला दर्ज किया है। दलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक सुरेंद्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks