जींद में 315 बोर की अवैध पिस्तौल व जिंदा रौंद सहित युवक काबू
Youth arrested with 315 bore illegal pistol and live tramp in Jind
तहलका न्यूज।
जींद : डिटैक्टिव स्टाफ जीन्द ने पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार के कुशल मार्गदर्शन में अवैध असला धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। डिटैक्टिव स्टाफ जीन्द की टीम ने एक आरोपी को काबू करके उसके कब्जे से एक पिस्टल 315 बोर व दो कारतूस बरामद किए है।
काबू किए गए आरोपी की पहचान सज्जन उर्फ मिता वासी गांव करसिंधु के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना उचाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जानकारी देते हुए डिटैक्टिव स्टाफ इंचार्ज इंस्पैक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि डिटैक्टिव स्टाफ जींद की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए पालवा-करसिंधु रोड़ पर गश्त पर थी।
तभी मुख्य सिपाही सुभाष कुमार को गुप्त सूचना मिली कि करसिंधु बस अड्डा पर एक लड़का खड़ा है जिसके पास अवैध असलहा है। जिस सूचना पर टीम द्वारा रेड करके आरोपी सुभाष उर्फ मीता उक्त को काबू करके उसकी तलाशी ली गई। जिस दौरान आरोपी के पास से एक पिस्टल 315 बोर व दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी से पिस्टल का लाइसेंस मांगा तो आरोपी लाइसेंस पेश नहीं कर सका, जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना उचाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने आरोपी सज्जन उक्त को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks