स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद गोहाना रोड़ पर ट्राली में पीछे से टकराई बाइक

 Bike collides with trolley from behind on Jind Gohana Road 



तहलका न्यूज : गोहाना ।


जींद- गोहाना मार्ग स्थित बुटाना डिस्ट्रीब्यूटी के निकट ट्रैक्टर चालक ने अचानक कट लगा दिया। इससे ट्रैक्टर के पीछे जोड़ी गई ट्राली में बाइक टकरा गई। बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए।


बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया। गांव ईशापुर खेड़ी के दुष्यंत ने पुलिस को बताया कि वह बाइक पर कंबाइन मशीन के मिस्त्री को लेकर गोहाना फेन बेल्ट लेने जा रहा था। जब वे बुटाना डिस्ट्रीब्यूटी के निकट पहुंचे तो उनके आगे ट्रैक्टर-ट्राली जा रही थी। चालक ने अपने ट्रैक्टर का अचानक कट लगा दिया। इससे उनकी बाइक ट्राली में जा टकराई। वे बाइक समेत रोड पर गिर कर घायल हो गए। कंबाइन के मिस्त्री को हल्की चोट आई जबकि दुष्यंत गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उनको नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया। यहां से दुष्यंत को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |