स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में किलोमीटर स्कीम की बस का चालान काटने को लेकर हंगामा

Uproar over issuing challan of kilometer scheme bus in Hansi



तहलका न्यूज। हांसी :

 हांसी बस स्टैंड के बाहर सोमवार को खड़ी किलोमीटर स्कीम की जयपुर जाने वाली बस का चालान काटने को लेकर हंगामा हो गया। बाद में हिदायत देकर छोड़ा। बस मालिक ने ट्रैफिक एसएचओ परमजीत पर गंभीर आरोप लगाए।




 एसएचओ परमजीत ने बताया कि बसस्टैंड से निकलते ही बस को ड्राइवर ने रोका था, जब उनसे इस बारे में पूछा तो ड्राइवर ने कहा कि बस का कंडक्टर पीछे रह गया है जिसके लिए बस रोकी है। इस पर उन्होंने कहा कि बस को स्टैंड में खड़ी करें, ताकि जाम न लगे। बस के कागजात मांगे और कहा कि नो पार्किंग का चालान किया जाएगा। इस पर चालक ने बस के मालिक को फोन कर इसकी सूचना दी। इस बात को बस मालिक और एसएचओ में काफी बहस हुई। बस लगभग एक घंटे तक ऐसे ही खड़ी रही।





बस मालिक सुशील ने बताया कि उन्होंने सरकार से बसों को लीज पर लिया है और सरकार की परमिट पर अलग-अलग रूटों पर बसें चलती हैं। हांसी में ट्रैफिक इंचार्ज परमजीत जींद का रहना वाला है। वह रोज बस ड्राइवर को तंग करते हैं। नियमों के मुताबिक ड्राइवर बस को जींद शहर में से न निकालकर सीधा बाईपास बस स्टैंड पर लेकर जाता है। कोई बस ड्राइवर ऐसा नहीं करता है तो ट्रैफिक एसएचओ उसका चालान कर देते हैं।





मुझ पर लगाए आरोप बेबुनियाद हैं। किलोमीटर स्कीम बस और प्राइवेट बसों के खिलाफ शिकायतें मिलती रहती है। बस नो पार्किंग में खड़ी थी। बस स्टैंड के इंचार्ज ने मामले को सुलझाया है, अभी बस चालक को हिदायत देकर छोड़ दिया है।

परमजीत सिंह, एसएचओ ट्रैफिक हांसी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |