स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

दो गाड़ियों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत

 One dead in head-on collision between two vehicles in Haryana 

शिकायत पर बरोदा थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की



तहलका न्यूज / गोहाना। 


रोहतक-पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा के निकट दो कैंटरों में आमने सामने भिड़ंत हो गई। एक कैंटर के चालक पानीपत में शास्त्री कालोनी के मोनू की मौत हो गई। उसके भाई की शिकायत पर बरोदा थाना में मामला दर्ज किया गया।





पानीपत में शास्त्री कालोनी के सोनू ने पुलिस को बताया कि वह ट्रक चलाता है। रात को उसने ट्रक में पानीपत में माल लोड करवाया। उसके भाई मोनू ने अपने कैंटर में माल लोड करवाया। इसके बाद दोनों अपने वाहनों को लेकर जयपुर के लिए चल पड़े। उसका भाई कैंटर को लेकर उसके आगे चल रहा था। रविवार रात लगभग लगभग एक बजे वे रोहतक- पानीपत हाईवे स्थित गांव माहरा के पास पहुंचे।


सामने से गलत दिशा से एक कैंटर तेज रफ्तार में आया और उसके भाई के कैंटर में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में मोनू की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |