स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कीटनाशक के प्रभाव से नारनौंद क्षेत्र के छात्र की मौत

 Death of a student from Narnaund area due to the effect of pesticide.



तहलका न्यूज / हांसी


Hansi News : लोहारी राघो में आठवीं कक्षा के एक छात्र नीतिश की अज्ञात परिस्थितियों में मीत हो गई। परिजनों के अनुसार छात्र की मौत कीटनाशक के प्रभाव ( Death due to pesticide exposure ) में आने से हुई। शव को सिविल अस्पताल की मोचरी में रखा गया है। चिकित्सकों द्वारा गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। 




घटना शाम करीब साढ़े चार बजे की है। करीब 13 वर्षीय नीतिश खेतों में बनी ढाणी में कीटनाशक के प्रभाव में आकर अचेत हो गया। वह लगातार उल्टियां कर रहा था। परिजन उपचार के लिए उसे चिकित्सक के पास लेकर गए। जहां से उसे हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया।





अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल में नीतिश के पिता विजेंद्र ने बताया कि वह खेत में ढाणी में रहते हैं। शाम करीब साढ़े 4 बजे वह खेत में काम कर रहे थे। उनका बेटा नीतिश घर पर अकेला था। विजेंद्र के अनुसार वह घर आए तो देखा कि नीतिश की हालत बिगड़ी हुई थी। वह उल्टियां कर रहा था। उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी।



 उन्होंने तुरंत वाहन का प्रबंध किया व नीतिश को गांव में ही एक चिकित्सक के पास लेकर गए। चिकित्सक ने नीतिश की हालत देखकर उसे हांसी ले जाने की बात कही। इसके बाद परिजन नीतिश को हांसी के सिविल अस्पताल में लेकर आए। अस्पताल में चिकित्सक ने नीतिश को मृत घोषित कर दिया। Hisar News today, 


दादी और पिता के साथ था रहता नीतिश खेत में बनी ढाणी में अपने पिता और दादी के साथ रहता था। आसपास के लोगों के अनुसार वह दो साल का ही था कि उसकी मां छोड़कर चली गई। वह इकलौता बेटा था। उसे अपने ताऊ रोहताश के बेहद लगाव था। करीब 20 दिन पहले ताऊ की मृत्यु हो गई, जिसके बाद से वह असहज महसूस कर रहा था। वह गांव के ही एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |