पीआर धान की खरीद ना होने से परेशान किसान, सब्र का बांध टूटा तो किया हाईवे जाम
pr dhaan kee khareed na hone se pareshaan kisaan, sabr ka baandh toota to kiya haeeve jaam
तहलका न्यूज / जींद :
पीआर धान को बेचना अब किसानों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। कई-कई दिनों से मंडी में धान बेचने का इंतजार कर रहे किसानों ने दूसरे दिन भी पीआर धान की खरीद को लेकर दिल्ली-पटियाला मार्ग को सवा घंटे तक जाम रखा। दोपहर तीन बजे किसानों ने हाइवे स्थित मंडी के सामने पीआर धान से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को खड़ा करके जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
किसानों की खरीद शुरू किए जाने की मांग को लेकर मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू पहुंचे। नरेंद्र कुंडू ने पीआर धान की खरीद शुरू करवाने का आश्वासन देने के बाद जाम किसानों द्वारा खोला गया। मंगलवार को भी पीआर धान की खरीद को लेकर किसानों ने जाम लगा दिया था।
किसान अमित, अनिल, साधु, ओमप्रकाश व रमेश ने कहा कि नमी के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है। मजबूरी में किसानों को रोड जाम करना पड़ा। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि साफ व सुखी पीआर धान लेकर किसान लेकर आएं ताकि उनकी आते ही पीआर बिक सकें। मार्केट कमेटी का नमी जांच मीटर भी साथ में मार्केट कमेटी कर्मचारी के पास होता है। मिलर अलॉट सरकार द्वारा किए जाते है। जिस पीआर में नमी अधिक है वह ही नहीं बिक रही है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks