स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव के बुजुर्ग की आंखों में बिड़ी का धुंआ फुंक अंगुठी ले उड़े बदमाश

 scoundrels blew bidi smoke into the eyes of an old man from manoharpur bus stand in Jind district and flew away with ring / Jind news Hindi. 

सीआरपीएफ के रि. सब इंस्पेक्टर की सोने की अंगूठी निकाली



तहलका न्यूज / जींद : 

जींद में बाइक सवार 3 युवकों ने बुजुर्ग को बातों में उलझाकर उसको आंखों में बीड़ी का धुआं फूंका और उससे सोने की अंगूठी लेकर फरार हो गए। सदर थाना पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी का मामला दर्ज कर लिया है। Jind district Village, 




सीआरपीएफ में सब इंस्पेक्टर पद से रिटायर गांव बराह कलां निवासी बीर सिंह ने बताया कि वह अपने किसी काम से बाहर गया था और आते समय मनोहरपुर बस अड्डे पर खड़ा था। उसी समय एक बाइक सवार युवक आया और उससे पूछा कि ताऊ यहां बुढ़ापा पेंशन कहाँ पर निकाली जाती है। उसने इशारा कर उसे बता दिया। CRPF sub inspector. 



धुआं मुंह पर मारते ही चक्कर आया:

थोड़ा आगे चलकर युवक ने बीड़ी जला ली और पोते हुए फिर से उससे जगह के बारे में पूछा, वह बाइक के पास जाकर उसे जगह बताने लगा तो उसी समय उसने बीड़ी का धुआं उसके मुंह पर मारा। बीड़ी का धुआं उसके मुंह पर लगते ही उसका सिर चकरा गया। वह गिरने वाला हो था कि उसी समय पीछे से 2 और युवक आए और उन्होंने उसे पकड़ लिया तथा गिरने से बचा लिया। उसने दोनों युवकों को बाइक सवार को पकड़ने के लिए कहा तो बाइक सवार बाइक लेकर भागने लगा और दोनों युवक भी उसके पीछे दौड़े। आगे जाकर तीनों बाइक पर बैठकर वहां से फरार हो गए। उसने अपना हाथ देखा तो हाथ से सोने की अंगूठी गायब थी। Jind Haryana news. 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |