स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार बस स्टैंड से बस ड्राइवर का पैसों से भरा बैग लेकर भागे दो युवक, एक को दबोचा




 Two youths ran away from Hisar bus stand with the bus driver bag full of money / latest news Hisar 



तहलका न्यूज / हिसार: 

Hisar news : हिसार बस स्टैंड पर दो युवक एक बस ड्राइवर का बैग लेकर मौके से भागने लगे। जैसे ही बस ड्राइवर का ध्यान उनकी तरफ पड़ा तो उसने पीछा कर एक युवक को मौके पर ही पकड़ लिया। जबकि उसका दूसरा साथी बैग लेकर मौके से फरार हो। पुलिस ने बस चालक की शिकायत पर मामला दर्ज करके जान शुरू कर दी है। 




Hisar Narwana bus : बस ड्राइवर जींद जिले के गांव भगवानपुरा निवासी रामबीर ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वह प्राइवेट बस पर चालक के तौर पर काम करता है और बस हिसार नरवाना रुट पर चलती है। श्याम को बस लेकर वह हिसार बस खड़ी कर खाना खाने के लिए गया था और अपना बैग बस के अंदर ही छोड़ कर गया था। जब वह खाना खाकर वापस बस में पहुंचा तो उसका बैग गायब मिला। 




रामबीर ने बताया कि जब उसने आसपास देखा तो दो युवक उसका बैग लेकर जा रहे थे। उसने दोनों का पीछा किया और एक युवक को पकड़। जैसे ही उसने युवक को पकड़ा तो उसने बैग अपने दूसरे साथी को पकड़ा दिया और वो बैग लेकर मौके से भाग गया। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान शिव कालोनी सूर्य नगर हिसार निवासी दीपक के रूप में बताइ। बस ड्राइवर ने बताया कि उसके बैग में ₹12000 और बाइक की चाबी थी। पकड़े गए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया और पुलिस ने मामला दर्ज कर दूसरे युवक की तलाश शुरू कर दी है। Hisar news Today. 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |