स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक जिले के गांव में गोली मारकर की आत्महत्या |Committed suicide by shooting in Rohtak

 Committed suicide by shooting in Rohtak



तहलका न्यूज / रोहतक : 

latest news Rohtak : लाखनमाजरा में एक व्यक्ति ने अपने लाइसेंसी हथियार से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना आस-पास के लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। हालांकि अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक के परिजनों की तरफ से बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज करके मामले की जांच की जाएगी।




जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान सोनीपत जिले के गांव गोरड़ ( Sonipat district village gorad ) निवासी करीब 45 वर्षीय रोहताश के रूप में हुई है। जिसने लाइसेंसी हथियार ले रखा था। रोहताश फिलहाल लाखनमाजरा के पूर्व सरपंच के घर पर रहता था । इसी दौरान बुधवार को रोहताश का शव चारपाई पर पड़ा हुआ मिला। जिसके सिर पर गोली का निशान था। वहीं उसके पास ही हथियार भी पड़ा हुआ था। शव के पास में खून भी बिखरा हुआ मिला। 





लाखनमाजरा थाना प्रभारी सुरेश ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्राथमिक जांच में सुसाइड लग रहा है। हालांकि अभी तक मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही स्पष्ट कारणों का पता लग पाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |