स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

महम में इन्सानियत मरी , 2 महीने की कटड़ी के कान काटकर दिल निकाल ले गए निर्दयी

 Cruel people cut off Katdi ears and took out her heart in meham 

लोगों ने आरोपितों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार की मांग की



 प्रेम सिंह रात 9 बजे भैंस व कटिया लकड़ी की दुकान में बांधी थी और वह परिवार सहित दुकान के ऊपर बने मकान में जाकर सो गया

तहलका न्यूज / महम : 

काठमंडी में एक दो महीने की कड़ी का दिल निकालकर ले जाने और उसके दोनों कान काटने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महम थाने में दी शिकायत में राजेश पुत्र प्रेम सिंह ने बताया कि वह वार्ड नंबर चार के काठमंडी एरिया में रहता है।


10 अक्टूबर को रात 9 बजे उसने अपनी भैंस व कटिया अपनी लकड़ी की दुकान में बांधी थी और वह परिवार सहित दुकान के ऊपर बने मकान में जाकर सो गया। सुबह 5 बजे जब उसने नीचे आकर देखा तो उसकी दो महीने की कटड़ी के दोनों कान कटे हुए थे। आगे के दोनों पैरों के बीच में भी बड़ा ट्रेंगल कट लगा हुआ था। जिस वजह से उसकी कटिया की मौत हो चुकी थी। यह देखकर उसने पुलिस की 112 नंबर सेवा पर फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची।





चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम 

पुलिस ने पशु अस्पताल के डॉक्टरों की टीम को बुलाया। पशु चिकित्सकों की टीम ने नवजात का पोस्टमार्टम किया। जिसमें पशु चिकित्सक ने बताया कि बेजुबान कड़ी को बेरहमी के साथ मारा गया है। आरोपितों ने कटिया का दिल निकाल लिया है। जिस तरह से उसके शरीर पर कट लगाया गया है, उससे लगता है कि आरोपित दिल निकालने में एक्सपर्ट है। केवल उतनी ही जगह से उसको काटा गया है, जहां पर उसका दिल था। सुबह यह घटना काठमंडी में आग की तरह फैल गई और राजेश के घर पर लोगों का जमावड़ा लग गया। 





लोगों में चर्चा थी कि किसी ने अंधविश्वास के चलते इस वारदात को अंजाम दिया है। माला पशु की बली से जुड़ा हुआ भी हो सकता है। खैर जो भी हो, लेकिन आरोपितों ने जिस बेरहमी से कटिया की हत्या की है, उसके बाद लोगों में भय का माहौल है। क्योंकि इस तरह के खतरनाक लोग किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। काठमंडी के लोगों ने पुलिस से आरोपितों की पहचान कर जल्द ही उनको गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |