महाविद्यालय को मिला जूडो चैंपियनशिप ट्रॉफी का खिताब
College got the title of Judo Championship Trophy Tehalka News / रवि कुमार
Sirsa News : शाह सतनाम जी छात्र महाविद्यालय ( Shah Satnam Ji College) में अंतर महाविद्यालय पुरूष और महिला जूडो टूर्नामेंट हुआ, जिसमें सभी भार वर्गों में पुरुष तथा महिलाओं ने भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने मुख्यातिथि डॉ. अशोक मलिक, सुनील गोदारा तथा डॉ. बलदेव सिंह का स्वागत किया। टूर्नामेंट में निर्णायक मंडल की भूमिका रणवीर नैन, निर्मला नैन तथा प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता में जूडो के सभी खिलाडिय़ोंं ने अपने जौहर दिखाए। महाविद्यालय के जूडो खिलाडिय़ों ने अन्य टीमों को पछाड़ते हुए सभी भार वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपना दबदबा कायम किया। महाविद्यालय में छात्रों के 60 किलोग्राम वर्ग मेंं निर्भय सिंह, 66 किलोग्राम वर्ग में विनय, 73 किलोग्राम वर्ग मेेंं साहिल दहिया, 81 किलोग्राम वर्ग में मंजीत, 90 किलोग्राम वर्ग में वनदीप, 100 किलोग्राम वर्ग में कर्मवीर, 100 प्लस किलोग्राम वर्ग में सुनील कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्राचार्य डॉ. दिलावर सिंह ने विजयी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एक स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है और स्वस्थ मस्तिष्क एकाग्रता, संयम, धैर्य और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने आए हुए सभी गणमान्य व्यक्तियों को कार्यक्रम में पहुंचने पर धन्यवाद दिया। इस मौके पर सीडीएलयू से राजेश भादू, शमशेर कासनियां, अनिल पन्नीवाला, राजवीर सिंह लक्खू, अमित, संदीप, हरचरण व कुलदीप ने आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks