बास तहसील के नायब तहसीलदार के खिलाफ वकीलों का धरना : वकीलों ने बनाई रणनीति
Lawyers protest continues against Naib Tehsildar of Bass Tehsil
कल एसडीएम के माध्यम से सीएम व डिप्टी सीएम को देंगे ज्ञापन
- धरना तीसरे दिन भी रहा जारी -
Latest News Hisar : तहसील बास के नायब तहसीलदार अमित कुमार माथुर के खिलाफ वकीलों व आमजन का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। धरने पर बैठे वकीलों ने कहा कि तहसीलदार की मनमानी, दुव्र्यवहार व भ्रष्टाचार से सभी लोग बुरी तरह पीडि़त हैं जिसके चलते यहां प्रशासकीय काम करवाने आने वाले लोगों को भारी परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ता है। लंबे समय से नायब तहसीलदार अपनी मनमानी करते आ रहे हैं और वे लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाने की धमकियां दे रहे हैं।धरने पर आज वकीलों ने निर्णय लिया कि तहसील बास के नायब तहसीलदार पर कार्यवाही को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। इसके साथ नारनौंद विधायक रामकुमार गौतम को भी ज्ञापन दिया जागा। धरने पर बैठे वकीलों व आमजन ने नायब तहसीलदार पर दुव्र्यवहार करने, डराने व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। धरने पर बैठे एडवोकेट सुभाष गौड़ व अन्य वकीलो ने आरोप लगाया कि तहसील में जो लोग दस्तावेज पंजीकृत करवाते हैं उनको डराकर पैसे ऐंठे जाते हैं। तहसील बास में जो भी व्यक्ति अपने कार्य करवाने आता है तो नायब तहसीलदार बास उनके साथ बदतमीजी व दुव्र्यवहार करते हैं। इसी के चलते वकीलों ने धरना शुरू किया है।
धरने पर एड्वोकेट सुभाष गौड़, अनिल सैनी वकील, अनुराग शर्मा एडवोकेट, मुकेश कौशिक वकील, महेन्द्र मोर वकील.. सुनील कुमार पनिहार वकील, राजेश पान्नु वकील, रामकेश वकील, पवन कुमार चौहान वकील, मनोज शर्मा वकील, गौरव तंवर, अमित शर्मा, अनिल मोर, जोगेन्द्र जांगड़ा, संदीप शर्मा, सागर शर्मा शाण्डिलय, नीरज, विजय जांगड़ा, कृष्ण कुमार नम्बरदार, नन्दकिशोर जांगड़ा, भोला टाईपिस्ट, आदि आमजन उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks