घर में छलकाए जाम, रोकने पर वृद्धा का फोड़ा सिर
latest news Hisar Old woman head broken when tenant was stopped from liquor party
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। हिसार : शहर की महावीर कालोनी में किराएदार के कमरे पर शराब पार्टी कर रहे युवकों को मकान मालकिन 70 वर्षीय वृद्धा ने टोका तो आरोपितों ने वीरवार दोपहर 12 बजे ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की गाड़ी ने खून से लथपथ हालात में वृद्धा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
महावीर कॉलोनी की 70 वर्षीय फुलो देवी ने बताया कि उनके किराएदार के कमरे पर वीरवार दोपहर को कई युवक शराब पार्टी कर रहे थे। उसने इसका विरोध किया तो युवक उसके साथ हाथापाई पर उतर आए। एक युवक ने ईंट से उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद आरोपित फरार हो गया। घटना के वक्त वो घर पर अकेली थी। उसका बेटा काम पर गया था । शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे खून से लथपथ हालात में उठाया । खून रोकने के लिए सिर पर कपड़ा बांधकर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks