जीजेयू हास्टल में घटिया क्वालिटी का खाना मिलने से छात्रों में रोष, सौंपा ज्ञापन
Students angry over poor quality food in GJU hostel
Guru jambheshwar science and technology University.
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। हिसार : गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ( Guru jambheshwar University ) के ब्वायज हास्टल ( boys hostel ) चार के विद्यार्थियों ने मैस में पौष्टिक आहार न मिलने पर सवाल उठाए हैं। हास्टल छात्रों ने आरोप लगाया है कि खाने की गुणवत्ता बहुत खराब हैं। ना ही तो सब्जी सही बनती और ना रोटी। दही या रायता में पानी की मात्रा आधे से अधिक होती है। ऐसे में कई विद्यार्थियों ने भोजन खाना छोड़ दिया है और बाहर से खाना लाने को मजबूर है। इसकी शिकायत हास्टल विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन को दी है। Hisar news Today,
Link : - https://www.highcpmrevenuegate.com/tantvt851?key=cde39b9365811d6d9bb140daf43fb533
छात्र संगठन ने खाने की समस्या को लेकर कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई को ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि वीरवार को भी खाने की क्वालिटी में कोई सुधार नहीं मिला। चावल में कीड़ा भी मिला। पहले भी ऐसी चूक सामने आई है। खाने को लेकर विवि प्रशासन को कई बार शिकायत दी। छात्रों की सेहत भी बिगड़ी है। ब्याज हास्टल चार में करीब 450 विद्यार्थी रहते हैं। हर छात्र से प्रति डाइट 37 रुपये लिए जाते हैं। हालांकि, हास्टल मैस में करीब सात से आठ का स्टाफ है । इस पर कुलपति ने विद्यार्थियों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। gju hostel.
पाजीटिव सोसाइटी छात्र संगठन के प्रधान मोहित अकेहडी (जीजेयू) व अन्य छात्र साहिल झोझू, साहिल जग्गा, अमन, विवेक आदि मौजूद रहे। पाजीटिव सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन यादव का कहना है कि ब्वायज हास्टल चार में घटिया क्वालिटी का खाना मिलता है। अब वीसी को शिकायत की है।
हमारे पास ब्याज हास्टल से विद्यार्थियों की खाने को लेकर शिकायत आई है । हास्टल में खाने की क्वालिटी जांच की जाएगी। प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव एवं बीसी के तकनीकी सलाहकार जीजेयू ।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks