हिसार में युवक की मौत, कैथल के कलायत में हुआ था एक्सीडेंट
Youth died in Hisar, accident happened in Kalayat, Kaithal / Latest News Hisar. तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : सडक़ हादसे में घायल हुए एक युवक को हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां पर करीब पन्द्रह दिन तक जिन्दगी और मौत से जंग लड़ते हुए युवक की मौत हो गई। मृतक युवक आईटीबीपी में नौकरी करना चाहता था और उसने परीक्षा भी पास की हुई थी। लेकिन फाइनल लिस्ट नहीं लगी थी। Hisar News Today.
मिली जानकारी के मुताबिक कैथल जिले के कलायत क्षेत्र के गांव खरक पांडव के बस स्टैंड के पास 17 सितंबर को अमित किसी काम से जा रहा था तो उसकी बाइक डोर टू डोर कचरा उठाने वाली गाड़ी की साईड लगने से घायल हो गया था। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रैफर कर दिया और उसके परिजन उपचार के लिए उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर उसकी डॉक्टरों ने गहनता से जांच की तो पाया कि उसकी गर्दन की हड्डी टूटी हुई है और रीढ़ की हड्डी में भी फेक्चर आया हुआ है। डॉक्टरों की तमाम कोशिशें भी अमित की जिन्दगी नहीं बचा पाई। Accident news Haryana.
अमित के परिजनों ने बताया कि अमित गांव खरक पांडव में एक बिजली की दुकान पर काम करता था और 17 सितंबर को वो किसी काम से जा रहा था कि उसका एक्सीडेंट हो गया। अमित ने आईटीबीपी की परीक्षा पास की हुई थी, लेकिन उसकी फाइनल लिस्ट अभी तक नहीं लगी थी। अमित का एक छोटा भाई भी है और एक बहन भी है जोकि शादीशुदा है। बताया जा रहा है कि घर के खर्च का सारा बोझ अमित के कंधों पर ही था। जिसके चलते वो नौकरी की तलाश के साथ साथ दुकान पर काम कर अपने घर का खर्च चलाता था और अपने छोटे भाई को पढ़ा रहा था। accident news kaithal today.
Link : - More Latest News Today



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks