स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरकार पोर्टल के नाम पर लोगों को कर रही तंग : प्रेम सिंह मलिक

Haryana Government is harassing people in the name of portal: Prem Singh Malik / Hansi News. 

तहलका न्यूज।
हांसी : सरकार पोर्टल के नाम पर आम जनता को पूरी तरह से परेशान कर रही है। लोग अपने काम के लिए पुरा दिन पोर्टल पर अपने कार्य करवाने के लिए खड़े रहते हैं उसके बाद भी उनके काम ना होना बड़े शर्म की बात है। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह मलिक ने प्रेस को जारी बयान में कहीं। Hansi News Today,



उन्होंने कहा कि  प्रॉपर्टी आईडी भी गलत की हुईं हैं जब लोग अपनी आईडी ठीक करवाने के लिए जाते हैं तो उनके काम नही होते जिस कारण वह भाजपा को वोट देकर अपने आपको ठगा सा महसूस कर रही है। मलिक ने कहा कि प्रदेश की जनता बहुत बड़ा बदलाव चाहती है। 36 बिरादरी के लोग वर्तमान गठबंधन सरकार से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। तंग आए लोग कांग्रेस को सत्ता सौंपने का पक्का मन बना चुके हैं। वर्तमान गठबंधन सरकार के शासन में हरियाणा बेरोजगारी, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार और कर्ज के मामले में देश में नंबर वन पर है, जबकि कांग्रेस के शासन में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय, रोजगार, निवेश में देश में नंबर वन पर था।उन्होंने कहा कि हरियाणा में आज परिवार पहचान पत्र, मेरी फसल मेरा ब्योरा, प्रॉपर्टी आईडी जैसे पोर्टलों ने जनता का जीना हराम कर दिया है।







मलिक ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घोषणा की हैं की कांग्रेस के सत्ता में आते ही उन तमाम पोर्टलों को बंद करेगी, जो लोगों के जी का जंजाल बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोग वर्तमान सरकार के गैर जरूरी पोर्टलों से लेकर इस सरकार के भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी, बेरोजगारी और कर्ज आदि से पूरी तरह तंग आ चुके हैं। मलिक ने कहा कि अब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी और तीसरी बार भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सीएम बनेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |