हिसार पुलिस की नजरों से बचना मुश्किल : नो पार्किंग, ओवर स्पीड , रॉन्ग साइड ड्राइविंग करने वालों के घर पहुंचेगा पोस्टल चालान
It is difficult to escape from the eyes of Hisar Police: Postal challan will reach the homes of those driving for no parking, over speed, wrong side / Hisar news.
शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने का प्रयास। ट्रैफिक पुलिस ने शुरू किए पोस्टल चालान। नो पार्किंग, ओवर स्पीड , रॉन्ग साइड ड्राइविंग के किए 41 पोस्टल चालान
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : सड़कों पर गलत पार्किंग कर यातायात व्यवस्था को बाधित करन वाले व यातायात नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा के निर्देश पर हिसार ट्रैफिक पुलिस ने हिसार शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए सड़क पर गलत पार्किंग करने वाले और यातायात के नियमों की अवहेलना करने वालो के मोटर वाहन अधिनियम के तहत पोस्टल चालान शुरू किए है। Hisar news Today.
हिसार पुलिस अधीक्षक मोहित हांडा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के पास ऐसा साफ्टवेयर है। जिसमें किसी भी वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर डालते ही उसका सारा पता एक क्लिक पर सामने आ जाता है। चालान कटने के बाद पुलिस उसे वाहन चालक के घर डाक से भेज देती है। एक महीने के भीतर चालान भुगतना होता है। थोड़ी बहुत दिक्कत उन मामलों में आ सकती है जब वाहन किसी दूसरे व्यक्ति को बेचा गया हो। लेकिन ट्रैफिक पुलिस के पास अब तक ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। latest news Hisar.
चालान देखने के बाद कुछ लोग दावा करते हैं कि उन्होंने तो यातायात नियम तोड़े ही नहीं इसलिए उनका चालान पुलिस ने गलत तरीके से काटा है। लेकिन पुलिस ऐसे लोगों को भी संतुष्ट करेगी। जिस कैमरे से वाहन की रिकार्डिंग की जाती है उसे कंप्यूटर में सेव कर लिया जाता है। ताकि समय आने पर ऐसे लोगों को रिकार्डिंग दिखाई जा सके। हिसार ट्रैफिक पुलिस ने अब तक रॉन्ग पार्किंग, ओवर स्पीड और जेब्रा क्रॉसिंग के 41 पोस्टल चालान किए है। जिन्हे डाक से वाहन चालकों के एड्रेस पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि शहर जाम मुक्त करने के लिए आमजन प्रशासन का सहयोग करें। सड़कों पर रॉन्ग पार्किंग और यातायात के नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks