Madha Pacs : मिनी बैंक द्वारा राजपुरा गांव की पंचायती भूमि पर कब्जा करने का मामला धरने पर बैठे ग्रामीणों को मिला सरपंच एसोसिएशन का समर्थन
Hansi Hisar News : Case of occupation of Panchayati land of Rajpura village by Mini Bank / Madha Pacs :
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ ।
हिसार : अवैध कब्जों को छुड़वाने के लिए एक तरफ तो सरकार पंचायतों से सहयोग मांग रही है दूसरी तरफ सरकार के ही कुछ आदमी पंचायती भूमि पर अवैध कब्जे करके सरकारी ईमारतें खड़ी करने में लगे हुए हैं। सरकार के इसी दौहरे चेहरे के कारण आज नारनौंद में तीन तीन जगहों पर धरने प्रदर्शन चल रहे हैं। उक्त शब्द नारनौंद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सरपंच मंजीत सुलचानी ने गांव राजपुरा में पंचायती भूमि पर मिनी बैंक ( Madha Pacs ) द्वारा किए गए अवैध कब्जे को छुड़वाने के लिए गांव राजपुरा में चल रहे धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन देते हुए कहे।
सरपंच मंजीत सुलचानी ने कहा कि जिस प्रकार से मिनी बैंक (पैक्स) Madha Pacs कर्मचारियों की लापरवाही गांव राजपुरा में सामने आई है, अगर गहराई में जाकर देखा जाए तो ऐसी लापरवाही अन्य गांव में भी उजागर हो सकती है। क्योंकि ग्राम पंचायत ने मिनी बैंक को जगह खाद का गोदाम बनाने के लिए दी थी। ताकि गांव के किसानों को खाद लेने के लिए दूर दराज के गांव में ना जाना पड़े। लेकिन सरकार का ही सहकारिता विभाग इस जमीन पर बिजनेस करना चाहता है। ग्रामीणों के द्वारा जिस मकसद से जमीन दी गई थी उस मकसद से काम नहीं हो रहा है तो मिनी बैंक को जमीन देने का कोई औचित्य नहीं बच जाता। ऐसे में ग्रामीण जो धरना प्रदर्शन कर रहे हैं उनको नारनौंद ब्लॉक के सभी सरपंचों का पूर्ण सहयोग रहेगा। क्योंकि गांव राजपुरा से अकेले खाद नहीं मिलता था। बल्कि गांव राजपुरा के साथ साथ ढ़ाणी ब्राहम्मणान, गुज्जरबाड़ा के लोग भी किसान खाद व अन्य उर्वरक लेकर जाते थे।
सरपंचों ने एक सुर में कहा कि जिस प्रकार से राजपुरा गांव में करीब एक सप्ताह से धरना चल रहा है और अधिकारी इस अवैध कब्जे को छुड़वाने की दिशा में कोई कारवाई नहीं कर रहे हैं। इससे भी साबित होता है कि मिनी बैंक द्वारा कब्जाई गई जमीन पर अकेले अधिकारियों का हाथ नहीं बल्कि किसी ओर बड़े नेता का हाथ हो सकता है। अगर इसके पीछे की निष्पक्ष जांच करवाई जाए तो बड़ा घोटाला उजागर हो सकता है।
इस अवसर पर सरपंच यूनियन के ब्लॉक प्रधान मनजीत, प्रीतम लोहान भैणी अमीरपुर, पवन कुमार ढाणी ब्राह्मणान, सत्यवान कागसर, दीपक माढा, अनिल गोदारा राजथल सरपंच प्रतिनिधि, मनदीप सरपंच पाली, रामकेश सरपंच माजरा, दीपक मिलकपुर, वजीरसिंह खेड़ी रोज व सुनील सरपंच राजपुरा आदि सहित अनेक सरपंच व सरपंच प्रतिनिधियों सहित गांव के मौजिज लोग उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks