Hansi News : बास तहसील के नायब तहसीलदार के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे वकील एवं आमजन
![]() |
| बास तहसील के नायब तहसीलदार के खिलाफ धरने पर बैठे वकील व आमजन। |
न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : तहसील बास में वकील व आमजन नायब तहसीलदार अमित कुमार माथुर के खिलाफ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे। वकीलों व आमजन ने नायब तहसीलदार पर दुव्र्यवहार करने, डराने व भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। नायब तहसीलदार ने कल एक वकील सुभाष गौड़ के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी भी दी है। धरने पर बैठे वकील सुभाष गौड़ व अन्य लोगों की शिकायत व आरोप है कि तहसील में जो लोग दस्तावेज पंजीकृत करवाते हैं उनको डराकर पैसे ऐंठे जाते हैं। तहसील बास में जो भी व्यक्ति अपने कार्य करवाने आता है तो नायब तहसीलदार बास उनके साथ बदतमीजी व दुव्र्यवहार पर उतारू होकर लडऩे लगता है।
धरने पर एड्वोकेट सुभाष गौड़, अनिल सैनी वकील, अनुराग शर्मा एडवोकेट, मुकेश कौशिक वकील, महेन्द्र मोर वकील.. सुनील कुमार पनिहार वकील, राजेश पान्नु वकील, रामकेश वकील, पवन कुमार चौहान वकील, मनोज शर्मा वकील, गौरव तंवर, अमित शर्मा, अनिल मोर, जोगेन्द्र जांगड़ा, संदीप शर्मा, सागर शर्मा शाण्डिलय, नीरज, विजय जांगड़ा, कृष्ण कुमार नम्बरदार, नन्दकिशोर जांगड़ा, भोला टाईपिस्ट, आदि आमजन उपस्थित रहे ।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks