स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind news Hindi : मेड इन USA लोडिड पिस्तौल सहित एक काबू

 Made in USA  pistol : One arrested with loaded pistol / Jind news Hindi : 



तहलका न्यूज / जींद : सी.आई.ए. जींद की टीम ने बुडायन बस स्टैंड के पास दबिश देते हुए एक युवक को अवैध लोडिड पिस्तौल सहित काबू किया है। युवक की पहचान प्रवीण उर्फ बिन्नी निवासी बुडायन थाना उचाना जिला जींद के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ थाने में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।




जींद सीआईए के सब इंस्पैक्टर अशोक कुमार के नेतृत्व में सिपाही सतीश कुमार प्रदीप कुमार, एस.पी. ओ. जितेन्द्र कुमार व संदीप कुमार की एक टीम गश्त के दौरान भौंगरा से बुडायन रोड पर गांव बुडायन के नजदीक पैट्रोल पम्प पर मौजूद थी कि इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आसमान रंग की आधी बाजू की टीशर्ट व महरून रंग की लोअर पहने एक युवक बुडयन बस स्टैंड के पास खड़ा है जिसके पास अवैध हथियार - है। सूचना मिलते ही पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो एक युवक बस स्टैंड पर खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर तेज कदमों से गांव बुडायन की ओर जाने लगा। जिसे पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए काबू किया।



Video Download Link 



पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान प्रवीण उर्फ बिन्नी उपरोक्त के तौर पर दी। जिसकी तलाशी लेने पर लोअर की दाहिनी जेब से 32 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ। जिसे खोलकर चैक करने पर मैगजीन के अंदर एक जिंदा रौद 32 बोर लोड़ मिला। पुलिस ने बरामद हथियार को अनलोड़ करते हुए कब्जे में ले लिया। पिस्तौल की बॉडी के एक और अंग्रेजी में मेड इन यूएसए तथा दूसरी ओर अंग्रेजी में चाइना गुदा है। युवक से बरामद हथियार बारे लाइसेंस या परमिट मांगे जाने पर वह पेश नहीं कर पाया। जिस पर पुलिस ने बरामद् हथियार को जब्त करते हुए युवक को अरैस्ट कर लिया है। जिसके खिलाफ थाना उचाना में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |