स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर किसानों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Farmers indefinite strike continues against government promises



तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़। 

नारनौंद  : खेड़ी चौपटा उप तहसील के अंतर्गत आने वाले 17 गांव के किसानों ने चार दिन पहले मुआवजे को लेकर तहसील परिसर में वीरवार को सांकेतिक धरना शुरू कर दिया था। इसके बावजूद सरकार ने किसानों से मुआवजे के लिए कोई बात नहीं की। इसी बात से नाराज किसानों ने आज फिर किसान सुंदर पनिहारी की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।


किसानों का कहना है कि सरकार के साथ हुए समझौते में सभी पीड़ित किसानों को सहायता राशि देने पर पिछले दिनों जो रजामंदी हुई थी सरकार ने अपने उस वायदे को नहीं निभाया। सरकार द्वारा पौने सात करोड़ रुपए बांटने के बाद अब सहायता राशि बांटनी बंद की हुई है। जिसको लेकर प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया था। उसके बावजूद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसलिए आज सोमवार से खेड़ी चौपटा उप तहसील परिसर में फिर से धरना शुरू किया गया है।


इस बारे खेड़ी जालब के नायब तहसीलदार सुरेश ने बताया कि सरकार के आदेश के अनुसार ही किसानों को मुआवजा राशि बांटी जा रही है। बीमित जमीन और जिन किसानों की 5 एकड़ से ज्यादा जमीन मुआवजे में आई हुई हैं, उनको सरकारी आदेशों के अनुसार मुआवजा नहीं दिया जा सकता। सभी किसानों को मुआवजा बांटने के आदेश नहीं है। जिनके कागजात पूरे हैं और जिन पर कोई कंडीशन लागू नहीं होती उनका मुआवजा बांटा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |