टाटा 909 गाड़ी चोरी, चोरी के मामले में कैथल जिले का युवक हिसार में गिरफ्तार
Hisar news Today : Youth from Kaithal district arrested in Hisar in case of theft of Tata 909 truck.
तहलका न्यूज, हिसार: सुनील कोहाड़।
सेक्टर 14 हिसार से गाड़ी चोरी के मामले में अनाज मंडी, हिसार चौकी पुलिस ने एक आरोपी कैथल निवासी रोशन लाल को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 819 दिनाक 22.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
उप निरीक्षक संस्करण ने बताया कि अनाज मंडी चौकी में ढंडूर बीड़ निवासी बिजेंद्र सिंह ने सेक्टर 14 हिसार से उसकी टाटा 909 गाड़ी चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह 2018 मे फतेहाबाद से गाड़ी खरीदकर लाया था और वह हिसार ट्रक युनियन में रेता बजरी का काम करते है। 21.09.2023 की शाम को उसने गाड़ी ट्रक युनियन हिसार के सामने सैक्टर 14 हिसार के पास खङी करके अपने घर चला गया था। उसने 22.09.2023 की सुबह आकर देखा तो उसे गाङी वहा नही मिली। जिसे किसी अज्ञात ने चोरी किया है।
पुलिस ने दी गई शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित कर आरोपी रोशन लाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है । आरोपी को पेश अदालत कर चोरी शुदा गाड़ी की बरामदगी के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks