Dacoit arrested in Hisar : हिसार में डकैत गिरफ्तार , डकैती किया गया सामान बरामद
Dacoit arrested in Hisar :
आभूषण चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार , चोरी शुदा संपूर्ण आभूषण बरामद
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
थाना सदर पुलिस ने गांव छोटी सातरोड स्थित मकान से आभूषण चोरी के मामले में आरोपी सातरोड खुर्द निवासी विशाल उर्फ सोनू को थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 457/380 के तहत अंकित अभियोग संख्या 1036 दिनाक 19.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही वीरेंद्र सिंह ने बताया कि छोटी सातरोड निवासी हरीश ने अपने मूल निवास से आभूषण चोरी होने के बारे में थाना सदर में शिकायत दी थी। इस पर अभियोग अंकित कर आरोपी विशाल उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा संपूर्ण आभूषण बरामद किए है। आरोपी को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks