स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बौनेपन को रोकने में कारगर साबित हो सकती है ये विधि, भारत में एक तिहाई बच्चे बौनेपन का शिकार

 This method can prove effective in preventing dwarfism, one third of children in India are victims of dwarfism

कृषि भूमि में जस्ता मिलाने से बच्चों में बौनेपन को रोकने में मिल सकती है मदद: शोध



नई दिल्ली : भारत में दीर्घकालिक कुपोषण के कारण बचपन में होने वाले बौनेपन को रोकने में कृषि भूमि में जस्ता (जिंक) मिलाने से मदद मिल सकती है। एक शोध में यह बात सामने आई है। शोधकर्ताओं ने कहा कि दीर्घकालिक कुपोषण के कारण मस्तिष्क विकास में बाधा और लंबे समय तक चलने वाले हानिकारक परिणाम सामने आते हैं, जैसे पढ़ाई में कमजोर होना और बीमारियों का खतरा बढ़ना। हाल ही में 'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' पत्रिका में प्रकाशित शोध, भारत में बच्चों की पोषण स्थिति या स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है।




भारत में 5 साल से कम उम्र के एक-तिहाई से अधिक बच्चे बौनेपन से पीड़ित हैं

 स्वास्थ्य परिणामों और मिट्टी में खनिज की उपलब्धता के बीच संबंध की पड़ताल करने वाला पहला व्यापक शोध है। भारत में पांच साल से कम उम्र के एक तिहाई से अधिक बच्चे बौनेपन से पीड़ित हैं।




पूरे भारत में लगभग 3 लाख बच्चों पर किया गया अध्ययन

शोधकर्ताओं ने राष्ट्रव्यापी मृदा स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किए गए 2 करोड़ 70 लाख से अधिक मृदा परीक्षणों और पूरे भारत में लगभग 3 लाख बच्चों तथा 10 लाख महिलाओं के स्वास्थ्य डेटा का विश्लेषण किया। उन्होंने पाया कि मिट्टी में जिंक की मौजूदगी बच्चों के अवरुद्ध विकास को रोकने में मदद करती है, और मिट्टी में मौजूद आयरन ' हीमोग्लोबिन' को स्वस्थ स्तर पर रखने में मदद करता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि भूमि में खनिजों की मौजूदगी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |