हिसार में हत्या प्रयास के दो मामलों में दो गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar : Two arrested in two cases of attempt to murder in Hisar
तहलका न्यूज हिसार, सुनील कोहाड़।
थाना एचटीएम पुलिस ने विनोद नगर, मिल गेट स्थित मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान और जूस की रेहड़ी संचालक के ऊपर हमला कर हत्या प्रयास मामले में दो आरोपियों शिव नगर हिसार निवासी सनी और रायपुर रोड हिसार निवासी विकास को थाना एचटीएम हिसार में आईपीसी की धारा 307/323/324/152/34/120B और 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 908 दिनाक 25.08.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
थाना प्रभारी निरीक्षक बलवंत सिंह ने बताया कि थाना एचटीएम में सूचना मिली कि लडाई-झगडें में लगी चोट के कारण प्रवीण कुमार व सोनू वासी विनोद नगर, मिल गटे सिविल अस्पताल में दाखिल है। जिस पर सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को प्रवीन कुमार ने शिकायत दी कि वह विनोद नगर हिसार में मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाता है। 24.08.2023 की शाम को वह और सोनू दुकान पर काम कर रहे थे। उसी समय सन्नी व उसके साथियों ने प्रवीन और सोनू पर चाकू से हमला कर दिया और दुकान से गल्ले से रुपए निकला वहा से भाग गए। इसके साथ ही आरोपी सनी ने अपने दो साथियों सहित 24.08.2023 की शाम को ही जिंदल पार्क के पास जूस की रेहड़ी संचालक विनोद नगर हिसार निवासी कृष्ण कुमार पर जानलेवा हमला कर चाकू से वार किए। और उसकी रेहड़ी के गल्ले से पैसे छीन कर भाग गए।
दोनो मामले में थाना एचटीएम में अभियोग अंकित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी सनी और विकास ने मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान संचालक प्रवीन, सोनू और जूस की रेहड़ी संचालक कृष्ण पर पुरानी रंजिश के तहत हमला कर उन्हे जान से मारने की नियत से हमला किया था। आरोपियों और शिकायतकर्ताओं का करीब 2 महीने पहले गली में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था। इसी रंजिश में आरोपी सनी ने चाकू और विकास ने सुवे से प्रवीन, सोनू और कृष्ण पर जानलेवा हमला कर चोटे मारी थी। आरोपियों से पूछताछ जारी है दोनो आरोपियों को आज पेश अदालत कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks