स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बरवाला क्षेत्र के गांव के खेतो से ट्यूबवेल तार चोरी के मामले में दो गिरफ्तार

Barwala Hisar News : Two arrested in case of tubewell wire theft from village fields of Barwala area



तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।

     थाना बरवाला पुलिस ने गांव सरहेडा के खेत से ट्यूबवेल तार चोरी के मामले में दो आरोपियों मिर्जापुर निवासी अजय और अमन उर्फ मनु को थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 722 दिनाक 22.08.2023 में गिरफ्तार किए गए है। 



     उप निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी नशे के आदि है। नशे की पूर्ति के लिए चोरिया करते है। आरोपियों ने गांव सरहेड़ा के खेत से ट्यूबवेल की तार और सोलर प्लेट की तार चुराई थी। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा तारे बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि थाना बरवाला में गांव सरहेडा निवासी संजय कुमार और योगेश की शिकायत पर ट्यूबवेल की तार चोरी के बारे में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |