स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र के गांव में युवक की हत्या,

 Murder of young man in putthi village of Narnaund area



तहलका न्यूज, नारनौंद, सुनील कोहाड़ : 

नारनौंद हल्के के गांव पुट्ठी में एक युवक की चोट मार कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव गांव के देवाण पाना के दरवाजे के पास मिला है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बास थाना प्रभारी मनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस ने मौके पर सीन ऑफक्राइम की टीम को भी बुलाया। जहां से टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए। 






गांव पुट्टी निवासी अनिल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वह दो भाई व दो बहनें हैं। उसका बड़ा भाई 32 वर्षीय कुलदीप खेतों में ढाणी बनाकर रहता था और वह भी खेती-बाड़ी का काम करता था। उसका भाई को 23 सितम्बर की रात करीब 10 बजे किसी ने फोन कर उसको बुला लिया। वह ढाणी के खेतों से आ गया था। उसके बाद सुबह करीब 6 उनको सूचना मिली कि गांव के देवाण पाना के दरवाजे के पास उसका भाई कुलदीप मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।






सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे तो कुलदीप के शरीर पर कई जगह चोटों के निशान थे और उसका काफी खून निकला हुआ था। उसके भाई कुलदीप को रात को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोट मारकर हत्या कर दी है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम में पता चला है कि कुलदीप के माथे व छाती में चोट के निशान मिले हैं और उसका खून भी अधिक मात्रामें निकला हुआ था।


गांव पुडी में रविवार सुबह गांव के दरवाजे के पास शव मिलने की सूचना आई थी। मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।


- मनदीप सिंह, थाना प्रभारी बास

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |