स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

hssc preference link :हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रेफरेंस लिंक खोला, 2 अक्तूबर तक भर सकेंगे

 hssc preference link : 

ग्रुप सी के उम्मीदवार कैटेगरी अनुसार अपनी प्राथमिकता बताएं



तहलका न्यूज, चंडीगढ़। 

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ( HSSC ) ने सोमवार देर रात ग्रुप सी उम्मीदवारों को कैटेगरी अनुसार अपनी प्रेफरेंस (hssc preference link) भरने के लिए लिंक खोल दिया है। आयोग के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने तहलका न्यूज व अब तक न्यूज को संयुक्त रूप से बताया कि सोमवार से यह लिंक (पोर्टल) शुरू कर दिया जाएगा। वैसे इस पोर्टल में प्रेफरेंस भरवाने के लिए आयोग के सदस्य कंवलजीत सैनी ने भी खूब मेहनत की है। आयोग ने ग्रुप सी के लगभग 32000 पदों के लिए आवेदन भरवा रखे हैं। सीईटी पास लगभग 3.20 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन कर रखा है। हालांकि अभी तक ग्रुप 56, 57 का पेपर हुआ है और अन्य ग्रुपों के पेपर बकाया है। मगर पेपर लेने से पहले ही आयोग ने उम्मीदवारों से प्रेफरेंस भरवाने का फैसला किया। 





उम्मीदवार जिस- जिस कैटेगरी अनुसार जिस पद के लिए योग्य होंगे, वे उन पदों को प्राथमिकता अनुसार इस पोर्टल पर भर सकेंगे। यानी अगर कोई उम्मीदवार एक्साइज इंस्पेक्टर सहकारिता इंस्पेक्टर, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर पद के लिए योग्य है तो उम्मीदवार को इन पदों के सामने एक नंबर, दो नंबर और तीन नंबर पर भरना होगा। यानी अगर लिखित परीक्षा के बाद कोई उम्मीदवार जितने पदों के लिए चयन श्रेणी में आएगा, उसका चयन प्राथमिकता अनुसार होगा। अगर एक नंबर वाले पद पर मेरिट में आएगा तो उसका चयन एक नंबर वाले पद के लिए हो जाएगा। अगर उसमें नहीं हुआ तो दूसरे और दूसरे में नहीं हुआ तो तीसरे नंबर वाले पद के लिए होगा । इस तरह जितने भी पदों में वह अपनी प्राथमिकता भरेगा, उसके अनुसार अंतिम संख्या वाले पद तक जहां भी उसका चयन होगा, वहां कर लिया जाएगा।






ग्रुप 56, 57 में लगभग 7800 के सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अंक कटेंगे

आयोग ने ग्रुप संख्या 56 और 57 के लिए पेपर ले लिया है। इनका रिजल्ट अभी घोषित नहीं हुआ है। ग्रुप 56 के पेपर में 41 सवाल रिपीट हो रखे हैं, यह मामला अदालत में लंबित है। जितने उम्मीदवार इन दोनों ग्रुपों के लिए योग्य थे, उनमें जिन्होंने सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंक क्लेम किए हुए थे। उनकी वेरिफिकेशन आयोग ने हरियाणा परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी (क्रिड) से करवाई। वेरिफिकेशन में पाया कि 7496 उम्मीदवारों के परिवारों में सरकारी नौकरी नहीं थी मगर उनकी पारिवारिक आय 1.80 लाख रुपये से ज्यादा थी। इसी तरह लगभग 300 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनके परिवार में सरकारी नौकरी थी। लगभग 167 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिन्होंने अनुभव के अंक क्लेम कर रखे हैं मगर उन्होंने प्रमाण पत्र आवेदन के समय अपलोड नहीं कर रखे हैं। अगर ग्रुप 56, 57 का रिजल्ट घोषित होता है तो इन उम्मीदवारों को सामाजिक- आर्थिक मानदंड के अंक नहीं मिलेंगे। आयोग ने अंतरिम तौर पर यह रिपोर्ट तैयार कर ली है। मगर इसका प्रयोग चयन के समय होगा।


2.11 लाख का डाटा भी हो रहा है वेरीफाई


आयोग ने हरियाणा परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी को 2.11 लाख उम्मीदवारों का डाटा भेज रखा है। इन उम्मीदवारों के सामाजिक-आर्थिक मानदंड के अंकों की वेरिफिकेशन हो रही है। आयोग इस डाटा को बैक एंड के तौर पर इस्तेमाल करेगा। मामला अदालत में लंबित है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |