JBT teachers transfer: अब 2008 बैच के जेबीटी शिक्षकों का होगा तबादला
JBT teachers transfer :
आज रात 11 बजकर 59 मिनट तक भर सकेंगे मनपसंद जिलों के विकल्प • वीरवार को विभाग जारी करेगा अंतर जिला तबादलों की सूची
तहलका न्यूज, चंडीगढ़ : हरियाणा शिक्षा विभाग ( Haryana education department ) 2004 बैच के 324 जेबीटी के अंतर जिला तबादले कर चुका है। अब 2008 बैच के जेबीटी के अंतर जिला तबादलों को लेकर प्रक्रिया जारी है। विभाग ने 2008 बैच के जेबीटी को 4844 खाली सीटें ऑफर की थी। जिन पर 2008 बैच के करीब 173 जेबीटी ने तबादलों को लेकर अपनी सहमति जताई है। अब यह 173 जेबीटी आज रात (मंगलवार) 11 बजकर 59 मिनट तक मनपसंद जिलों के विकल्प भर सकेंगे। इस बाद विभाग वीरवार को 2008 बैच के जेबीटी के अंतर जिला तबादलों की सूची जारी करेगा। साथ ही 2011 बैच के जेबीटी की अंतर जिला तबादला प्रक्रिया को शुरू कर देगा। इसके तहत 2011 बैच के जेबीटी को खाली सीटें भी ऑफर की जाएंगी।
गुरुग्राम से जाने वाले सामान्य वर्ग के जेबीटी की अधिक संख्याः भिवानी से सामान्य वर्ग के 02, फरीदाबाद से 02, फतेहाबाद से 13, गुरुग्राम से 28, हिसार से 02, जींद से 11, कैथल से 01, महेंद्रगढ़ से 10, मेवात से 02, पंचकूला से 01, पानीपत से 04, रेवाड़ी से 02, रोहतक से 05, सिरसा और सोनीपत से 03-03 जेबीटी दूसरे जिलों में जाना चाहते हैं। एससी वर्ग के 34, बीसीबी वर्ग के 09, बीसीए के 37 जेबीटी सहित अन्य दो केटेगरी के 04 जेबीटी जाना चाहते हैं। इस तरह से 2008 बैच के 173 जेबीटी अंतर जिला तबादलों को लेकर दूसरे जिलों में जाना चाहते हैं।
सामान्य वर्ग की मेवात में सबसे अधिक सीट सामान्य वर्ग की मेवात में सबसे अधिक 728 सीट हैं। अंबाला में 12, भिवानी में 02, फरीदाबाद में 126, फतेहाबाद में 47, गुरुग्राम में 314, हिसार में 29, झज्जर में 65, जींद में 121, कैथल में 58, करनाल में 400, कुरुक्षेत्र में 137, पलवल में 285, पंचकूला में 63, पानीपत में 53, रेवाड़ी में 152, रोहतक में 05, सोनीपत में 137 सीटें खाली हैं।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks