स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी की बदहाल सड़कों की जिम्मेदारी लें विधायक : राजेंद्र सोरखी

 Hansi news : bad roads of hansi

व्यापारियों पर बढ़ रहे जानलेवा हमले चिंताजनक : राजेंद्र सोरखी



तहलका न्यूज, हांसी, सुनील कोहाड़। 

आम आदमी पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रवक्ता राजेंद्र सोरखी सोमवार को परिवार जोड़ो अभियान के तहत कुम्भा और मेहंदा गांव में डोर टू डोर कैंपेन चलाया। उन्होंने बताया कि परिवार जोड़ो अभियान के तहत हांसी विधानसभा के 54 गांव का दौरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज पूरे प्रदेश में प्रत्येक वर्ग बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है। पूरे प्रदेश में व्यापारियों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं, जोकि चिंताजनक हैं।







उन्होंने कहा जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। उन्होंने हांसी की बदहाल सड़कों का ठीकरा वर्तमान विधायक विनोद भ्याना पर फोड़ा। उन्होंने कहा कि विधायक ने कभी भी हांसी के विकास को तवज्जो नहीं दी। आज हांसी की टूटी हुई सड़कें विकास के झूठे दावों को पोल खोल रही हैं। जनता बिजली और पानी के लिए तरस रही है। गांव में 10 घंटे से लेकर 12 घंटे तक के कट लग रहे हैं।





उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आह्वान पर पूरे प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में परिवार जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर घर घर जाकर लोगों से संवाद किया जाएगा। लोगों के समर्थन के लिए पार्टी की तरफ से एक नंबर भी जारी किया गया है। वहीं दिल्ली और पंजाब की नीतियों को प्रत्येक गांव में लोगों तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इसके साथ खट्टर सरकार की पोल खोलने का काम भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |