बहादुरगढ़ में फ्लाई ओवर से कूदकर नाबालिगा ने दी जान
Minor commits suicide by jumping from flyover in Bahadurgarh
तहलका न्यूज बहादुरगढ़: शहर के नजफगढ़ रोड पर फ्लाईओवर से कूद कर एक नाबालिगा ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। नाबालिग ने यह कदम मानसिक परेशानी के चलते उठाया या फिर इसके पीछे कोई अन्य कोई वजह रही, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सैक्टर-9 चौकी पुलिस ने बुधवार को शहर के नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम करवाकर वारिसों को सौंप दिया है।
मृतक नाबालिग की पहचान आंचल के रूप में हुई है। मूलरूप से उत्तर प्रदेश निवासी आंचल अपने परिवार के साथ सहित बैंक कॉलोनी में रहती थी। उसके माता-पिता दोनों सैक्टर-17 में नौकरी करते है। मंगलवार शाम को आंचल ने नजफगढ़ रोड फ्लाईओवर से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई।
उधर, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि उसने यह कदम शायद मानसिक परेशानी के चलते उठाया हो। जांच अधिकारी ने अनुराग ने बताया कि इस संबंध में फिलहाल नियमानुसार कार्रवाई की गई है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks