स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी: कैंटर की टक्कर से महिला की मौत, कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Hansi: Woman dies due to collision with canter, case registered against canter driver



तहलका न्यूज हांसी:

 दिल्ली हिसार नैशनल हाईवे पर मंगलवार को डाटा रोड़ पुल के नीचे हुए एक्सीडेंट मामले में सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इस सड़क हादसे में सरहेड़ा गांव निवासी करीब 50 वर्षीय महिला सुमित्रा देवी की मौत हो गई थी।





पुलिस को दिए ब्यान में मृतक सुमित्रा देवी के बेटे मुकेश ने बताया है कि वह मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे बाईक पर सवार होकर अपनी माता के साथ हांसी आ रहा था। जब उनकी बाईक नैशनल हाईवे के डाटा रोड पुल के पास पहुंची तो किसी कैंटर चालक ने उनकी बाईक को सामने से टक्कर मार दी थी और केंटर चालक मौके से फरार हो गया था। टक्कर लगते ही सुमित्रा देवी व उनका बेटा मुकेश सड़क पर गिर गया। सुमित्रा देवी बुरी तरह से घायल हो गई। घटना स्थल पर ही सुमित्रा देवी बेसुध हो गई थी।


इस दौरान पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली ने दोनों घायलों को हांसी के नागरिक अस्पताल में भिजवाया। मुकेश ने बताया कि उनकी माता की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उनको हिसार रेफर कर दिया। बाद में परिजन सुमित्रा देवी को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जहां मंगलवार देर रात उनकी मौत हो गई थी। फिलहाल सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |