स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Jind news: 315 bore pistol बोर की पिस्तौल सहित एक दबोचा

 Jind news: 315 bore pistol : 



तहलका न्यूज जींद : सी.आई.ए. जुलाना की टीम ने नया बस स्टैंड जुलाना के पास दबिश देते हुए एक शख्स को 315 बोर की लोडिड देसी पिस्तौल सहित काबू किया है, जिसमें जांच के दौरान 2 जिंदा रौंद पाए गए। आरोपी के खिलाफ थाना जुलाना में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।


सी.आई.ए. जुलाना के इंचार्ज संदीप सिंह के नेतृत्व में एक टीम गश्त के दौरान करसोला मोड़ जुलाना पर मौजूद थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि मोहन नामक एक शख्स नया बस स्टैंड जुलाना के बाहर जींद जाने के लिए वाहन की इंतजार में खड़ा है।


उसके पास अवैध पिस्तौल है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए स्थान पर दबिश दी तो वहां खड़ा एक युवक पुलिस की गाड़ी को देखकर भागने लगा। जिसे तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने धर दबोचा।


पुलिस पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान मोहन उर्फ खड्ड निवासी कंडेला जिला जींद के तौर पर दी। जिसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें 1 देसी पिस्तौल 315 बोर, डबल बैरल, डबल ट्राइगर व डबल हैमर बरामद हुआ। जिसे खोलकर चैक करने उसमें 2 जिंदा रौंद मिले। पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |