सिवाहा का सुनील हत्याकांड : एक और आरोपी काबू
Sunil murder case of Siwaha village in Jind district :
तहलका न्यूज : जिला की डिटैक्टिव स्टाफ जींद इंचार्ज निरीक्षक कुलदीप सिंह की टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव सिवाहा में हुई हत्या मामले में नामजद आरोपी मंजीत उर्फ मीता निवासी गांव सिवाहा को काबू करने में सफलता हासिल की है। जांच अधिकारी ने बताया कि 17-18 सितम्बर की रात को पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सुनील पुत्र चंद्र सिंह वासी सिवाहा की लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण मौत हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक सुनील के छोटे भाई अनिल ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि वह व उसका भाई सुनील करीब रात 1.30 बजे अपनी अकादमी से अपने घर आ रहे थे जब हम अपनी गली के मोड़ के नजदीक पहुंचे तो सड़क पर मंजीत उर्फ मीता, नीरज, विशेष, मीता का साला सुमित वासी पिल्लूखेड़ा व 4-5 अन्य लड़के अपने-अपने हाथों में बिंडे और डंडे लिए हुए खड़े थे और उन सब ने
मिलकर हमारे ऊपर वार कर दिए। जिससे गहरी चोटें लगने के कारण उसके भाई सुनील की मौत हो गई। जिसके बाद जींद पुलिस द्वारा उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर जींद में मामला दर्ज किया गया। पुलिस उपरोक्त मामले में पहले आरोपी नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है। यह उपरोक्त हत्या के मामले में पुलिस द्वारा दूसरी गिरफ्तारी है।
आरोपी मंजीत उर्फ मीता को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया गया व 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks