स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के ढाकल गांव में घर में घुसकर हमला, आरोपी काबू

 Attack by breaking into house in Dhakal village of Jind district, accused arrested



तहलका न्यूज जींद : 


जींद जिले के गांव ढाकल स्थित एक घर में 3 दिन पूर्व घुसकर एक शख्स पर लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में थाना सदर नरवाना पुलिस ने 1 आरोपी को काबू किया है, जिसकी पहचान अजय पुत्र सतीश निवासी ढाकल जिला जींद के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई की जा रही है।


जांच अधिकारी ने बताया कि 23 सितम्बर की शाम को पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली थी कि गांव ढाकल में सुरेन्द्र पुत्र दल सिंह के घर में घुसकर कुछ युवकों ने मारपीट कर दी है। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो चुके थे जबकि आरोपियों द्वारा मौके पर छोड़ी गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। वहीं घायल सुरेन्द्र ने पुलिस को दिए बयानों में


बताया था कि वह शाम को घर में बैठा था। तभी 4-5 युवक लाठी डंडे लेकर उतरे तथा घर में घुसकर उस पर लाठी डंडों से हमला कर किया, जिनमें से एक युवक अजय पुत्र सतीश निवासी ढाकल तथा पिन्ना को उसने पहचान लिया था। बाद में शोर सुनकर पड़ोसी एकत्रित हुए तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए गाड़ी मौके पर ही छोड़कर भाग गए।


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि करीब 15-20 दिन पहले अजय के पिता सतीश की उसके भाई के साथ कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर केस दर्ज करके उनकी तलाश कर दी थी। गिरफ्तार आरोपी अजय पुत्र सतीश के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |