मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, आधार कार्ड को एडिट कर फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने के मामले में ओर तीन गिरफ्तार
Hisar ki taaja khabar :
चोर से चोरी किया गया मोटरसाइकिल बरामद
तहलका न्यूज, बरवाला : सुनील कोहाड़।
बरवाला पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों गैबीपुर निवासी विकास उर्फ ढीलू, अनिल और जीवांशु उर्फ मुन्ना के थाना बरवाला में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 778 दिनाक 08.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी बरवाला में जावा मोहल्ला बरवाला निवासी संजय कुमार ने दुर्गा मंदिर , बरवाला के पास से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
आधार कार्ड की फोटोकॉपी एडिट (Edit) कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में 3 ओर आरोपी गिरफ्तार।*
तहलका न्यूज, हिसार : सुनील कोहाड़।
हिसार साइबर थाना पुलिस ने आधार कार्ड की फोटो कॉपी एडिट कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने के मामले में ओर तीन आरोपियों महावीर कॉलोनी हिसार निवासी विपिन, मात्रश्याम निवासी सुनील और जयभगवान को थाना साइबर हिसार में आईपीसी की धारा 420/467/468/471/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 4 दिनाक 17.03.2023 में गिरफ्तार किए गए है।
सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि उपरोक्त तीनों आरोपी कंपनी के POS agent के रूप में हिसार में काम करते थे। जो आधारकार्ड को एडिट कर उस पर जारी किए गए सिमकार्ड को एक्टिव और पोर्ट करते थे। उपरोक्त मामले में पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।वोडाफोन कंपनी ने आरोपियों द्वारा पोर्ट और एक्टिव किए गए फर्जी सिम कार्ड्स को ब्लॉक कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग 3 मोबाइल फोन बरामद किए है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि वोडाफोन आइडिया कंपनी के नोडल अधिकारी हुसैन एम जैदी ने साइबर थाना हिसार में जाली दस्तावेजों पर नए सिमकार्ड जारी करने के संबंध में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए अभियोग अंकित कर अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तार की जा चुकी है।



कोई टिप्पणी नहीं
Thanks